फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   There is a jam due to lack of parking in Guptkashi and Phata

सोनप्रयाग पार्किंग में 1000 वाहन खड़े, जगह-जगह जाम

Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
There is a jam due to lack of parking in Guptkashi and Phata
केदारनाथ कपाटोद्घाटन के बाद से बीते आठ दिन से सोनप्रयाग पार्किंग वाहनों से फुल है। वहीं, सीतापुर में बनाई गई पार्किंग में दो सौ वाहन खड़े हो रखे हैं। दूसरी तरफ गुप्तकाशी व फाटा में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से टैक्सी-मैक्सी व यात्री वाहनों के चलते आए दिन जाम लग रहा है। इधर, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा में भी पर्याप्त पार्किंग नहीं है। जबकि जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में जाम से बचने के लिए पुनाड़ गदेरा पर बनाई गई पार्किंग नाकाफी है। नगर क्षेत्र में वन-वे होने के कारण इन दिनों पार्किंग में वाहनों का जमावड़ा नही है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा वर्ष 2014 से केदारनाथ यात्रा का संचालन सोनप्रयाग से किया जा रहा है। यहां पर यात्राकाल में वाहनों की पार्किंग के लिए मंदाकिनी नदी किनारे लगभग 50 करोड़ की लागत से यूपी निर्माण निगम द्वारा तीन मंजिला पार्किंग बनाई गई है। इसमें 495 वाहन खड़े हो सकते हैं, जबकि बाहर की तरफ लगभग पांच छोटे-बड़े वाहन खड़े किए जा सकते हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच हाईवे पर चौड़े स्थानों पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई है, लेकिन यात्रा के चरम पर होने से कई बार यातायात को नियंत्रित करने में दिक्कत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed