फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Theives Challenged police

पुलिस चौकी के सामने चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Theives Challenged police
रुद्रपुर में चोरी के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालते पुलिसकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। चोरों ने आवास विकास पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। एक अन्य दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। चोरी की कोशिश की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात को चोरों ने ईश्वरी कॉलोनी निवासी नरेश सचदेवा की काशीपुर बाईपास रोड स्थित सचदेवा बुक डिपो का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये की नकदी, एक लैपटॉप और चार पेटी पेन चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार सुबह नरेश दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संजय ठुकराल सहित तमाम लोग पहुंच गए। आदर्श चौकी पुलिस इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसी दुकान के पास स्थित गुलाटी मेडिकोज का चोरों ने ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने आवास विकास पुलिस चौकी के सामने स्थित मुकेश कुमार की श्रीराम डेयरी का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरे, पांच सौ रुपये, रतन मंडल की उत्तम इलेक्ट्रिक्लस का ताला तोड़कर गल्ले से ढाई हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने पारस छाबड़ा की इलेक्ट्रिकल्स की दुकान का ताला तोड़ा लेकिन चोरी नहीं कर सके। आदर्श चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सचदेवा बुक डिपो के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक ताला तोड़कर चोरी करते हुए कैद हुए हैं। इनकी पहचान की जा रही है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने एसएसपी के समक्ष जताया आक्रोश
रुद्रपुर। एक ही रात में तीन दुकानों में हुई हजारों रुपये की चोरी पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर चोरियों का शीघ्र खुलासा करने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग की।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री हरीश अरोरा के नेतृत्व में कई व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि शहर में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर हो रही चोरियों का खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं रात्रि गश्त के नाम पर पुलिस महज खानापूरी कर रही है। देर रात चीता पुलिस कहीं गश्त करते हुए नजर नहीं आती। एसएसपी ने कहा कि गैरसैंण में चल रहे विस सत्र में पुलिस कर्मियों के जाने से गश्त प्रभावित हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहां यशपाल गुलाटी, राजेंद्र फुटेला, राजकुमार कालरा, नरेश सचदेवा, कपिल सचदेवा, रमेश गुलांटी, गौरव झाम आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed