फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The villagers of Patuli shouted for the motorway

मोटर मार्ग के लिए पाटुली के ग्रामीणों ने भरी हुंकार

Sat, 07 Aug 2021 09:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Patuli shouted for the motorway
जखोली ब्लॉक के भरदार क्षेत्र में पाटुलीधार तोक से सुमाड़ी-सेमा लडियासू-विराणगांव-जाखाल मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने आंदोलन की हुंकार भरी है। उन्होंने 12 अगस्त से क्रमिक अनशन का निर्णय लिया है। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश नौटियाल के नेतृत्व में डीएम से मिले ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि 11 वर्ष से ग्रामीण सड़ककी मांग कर रहे हैं। लोनिवि व वन विभाग के बीच तालमेल के अभाव में ग्रामीणों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। यातायात सुविधा नहीं होने से लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी मीलों की दूरी तय करनी पड़ रही है। जिलाधिकारी से भेंटकर उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए प्रस्तावित आंदोलन के बारे में भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 12 अगस्त से पाटुली गांव के ऊपर टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर ग्रामीण क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। साथ ही आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज करते हुए चक्काजाम भी किया जाएगा। आंदोलन के दौरान अगर प्रशासन या राजस्व पुलिस द्वारा किसी भी आंदोलनकारी या ग्रामीण के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक भरत सिंह चौधरी से भी भेंटकर स्थिति से अवगत कराया। इस मौके पर आशा सिंह, एमएन सेमवाल, परमानंद गौड़, राजेंद्र पंवार सरपंच, कुंवर लाल, विक्रम सिंह, मनोहर लाल, आयुष, दीपक थपलियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed