फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The villagers of Maikhanda and Shersi remained on dharna even in the rain

बारिश में भी धरने पर डटे रहे मैखंडा व शेरसी के ग्रामीण

Mon, 19 Jul 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Maikhanda and Shersi remained on dharna even in the rain
केदारघाटी के मैखंडा और शेरसी गांव के ग्रामीणों का तेज बारिश में भी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि व कार्यदायी संस्था के खिलाफ क्रमिक धरना 21वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि जब तक घटिया निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कर सुधार व प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच किए गए कार्य को लेकर ग्रामीण आंदोलनरत हैं। उनका कहना है कि एनएच व कार्यदायी संस्था की ओर से ग्राम व वन पंचायत की सहमति के बिना वन भूमि में पेड़ों का कटान कर परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। गांव की पेयजल योजना, पैदल मार्ग समेत अन्य संपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर छोड़ दिया गया है, जो ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। उन्होंने एनएच से प्रभावितों को वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा देने और क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत की मांग की है। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य राजराम सेमवाल, विक्रम लाल, रमेश लाल, बीरेंद्र सिंह, कुंवर लाल, बृजमोहन, दरवान सिंह, देवेश भट्ट, अमन भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed