फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The valor of the heroes bowed with vigor, might and courage

वीरों की शौर्यगाथा ने भरा जोश, पराक्रम और साहस के आगे झुके सिर

Sun, 26 Jul 2020 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
The valor of the heroes bowed with vigor, might and courage
रुद्रप्रयाग में शौर्य दिवस पर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी। - फोटो : RUDRAPRYAG
कारगिल विजय दिवस पर गढ़वालभर में वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम और साहस को नमन किया गया। कारगिल युद्ध के शहीदों की शौर्यगाथा को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कई जगहों पर वीर शहीदों के नाम से पौधरोपण किया गया तो कहीं शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने कहा कि कारगिल का युद्ध भारत के वीरों की शौर्यगाथा को बताया। भारत की सेना ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कारगिल में फतह हासिल की, जो दुनिया में एक अनोखी विजय है।
विज्ञापन

शहीदों के बलिदान को किया याद
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर। विकास भवन सभागार में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए नायक गोविंद सिंह राणा, नायक सुनील दत्त कांडपाल और रायफलमैन भगवान सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) आरएल थापा ने बताया कि 1999 में हुए कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 सैनिक शहीद हुए थे, जिसमें तीन रुद्रप्रयाग के थे। इस अवसर पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसपी नवनीत सिंह, सीडीओ मनवेंद्र कौर, सीएमओ बीपी शुक्ला, एसडीएम बृजेश तिवारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. रमेश सिंह नितवाल समेत अन्य मौजूद थे। उधर श्रीनगर में पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली ने कारगिल शहीद भगवान सिंह बिष्ट की पत्नी सुंदरी देवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दर्शन सिंह भंडारी, प्रेम मलासी, जगदीश भट्ट, हयात सिंह झिंक्वाण, सुशीला चौधरी, लक्ष्मी देवी, शशी देवी, पदमा रावत, भामा देवी, चंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

शहीद की मां को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। कलक्ट्रेट परिसर में गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, डीएम डॉ. आशीष चौहान व एसपी पंकज भट्ट सहित अन्य लोगों ने शहीद दिनेश चंद कुमाईं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य का विजयोत्सव है। इस मौके पर सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी महावीर सिंह राणा, हरीश सेमवाल, मुरारी पोखरियाल, सोबन पंवार, कल्याण गुसाईं, लाखीराम, भोला दत्त, दिल चंद आदि लोग मौजूद रहे। उधर, चिन्यालीसौड़ स्थित सर्प गांव में भी जनपद के इकलौते शहीद दिनेश चंद कुमाईं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही शहीद की माता कैलाशी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद के साथ कारगिल युद्ध में शामिल रहे सेवानिवृत्त सूबेदार भीम सिंह परमार ने सभी को जंग के संस्मरण सुनाए। संवाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध स्मारक पर सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित किया
नई टिहरी। विधायक डा. धन सिंह नेगी, डीएम मंगेश घिल्डियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने युद्ध स्मारक पर सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित किया। इस दौरान कारगिल शहीद दिनेश दत्त बहुगुणा की पत्नी सुधा बहुगुणा और ऑपरेशन पवन में शहीद हुए गबर सिंह की पत्नी कौशल्या देवी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा बौराड़ी में भव्य सैनिक स्मारक बनकर तैयार हो गया है। मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.) सीबीएस बिष्ट , एडीएम शिवचरण द्विवेदी, कर्नल (से.नि.)रमेश सिंह कंडवाल, सैनिक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंदर सिंह नेगी, डीएस बागड़ी, शांति प्रसाद भट्ट, राजेश डिंयूडी, राजपाल मिंया, विक्रम कठैत, शीशराम थपलियाल, राकेश लांबा, बेबी असवाल, कमलनयन रतूड़ी नरेश नेगी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
शौर्य दिवस पर कारगिल शहीदों को किया याद
कोटद्वार/लैंसडौन। स्टेशन रोड स्थित सैनिक विश्राम गृह में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास लैंसडौन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम योगेश मेहरा और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास लैंसडौन के सहायक अधिकारी डीएस गुसाईं ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से भी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शहीद नायक सूबेदार प्रेम सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी सावित्री बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैप्टन सीपी डोबरियाल, सीपी धूलिया, अनूप बिष्ट, उम्मेद सिंह चौधरी, सुरेश रावत, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल व गोपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, विजय रावत, हिमांशु बहुखंडी व पार्षद गीता नेगी आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लैंसडौन में पूर्व सैनिकों, लोसा सदस्यों, स्थानीय लोगों ने वर्चुअल श्रद्धांजलि देकर शहीदों के शौर्य और पराक्रम का भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर सूबेदार सतीश चंद्र, सुरेश वर्मा और डा. एसपी नैथानी मौजूद रहे। संवाद
युवा कांग्रेसियों ने शहीद के नाम पर किया पौधरोपण
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के एजेंसी चौक स्थित शहीद स्मारक पर सीडीओ हिमांशु खुराना ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, एडीएम पौड़ी डा. एसके बरनवाल, कर्नल जेके घोष, कर्नल केसी बहुखण्डी, एसडीएम सदर एसएस राणा, मेजर करन रावत, सीओ वंदना वर्मा ने शहीदों को नमन किया। दूसरी ओर युवा कांग्रेसियों ने वीर शहीदों की याद में न्यू बस अड्डे के समीप पौधरोपण किया। मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह, सूरज बिष्ट, आकाश, दीपक आदि मौजूद रहे। वहीं एनएसयूूआई कार्यकर्ताओं ने भी शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव सागर, छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत आदि मौजूद रहे।
--------------------------------------------
साथियों को खोने का गम आज भी: हवलदार बकुल रावत
पौड़ी। कारगिल युद्ध के वीर जवान पौड़ी गांव निवासी हवलदार बकुल रावत बताते हैं कि वे 30 अक्टूबर 2018 को सेना से सेवानिवृत्त हुए। जबकि लैंसडौन से अक्टूबर 1994 को सेना में जवान के रुप में भर्ती हुए थे। उन्होंने बताया कि 18 गढ़वाल राइफल कारगिल युद्ध के दौरान दरास सेक्टर में मोर्चा संभाले हुए थी। शत्रु सेना पहाड़ की ऊंची चोटियों पर थी, जिसके चलते हम दिन में कोई भी मूवमेंट नहीं कर सकते थे। हमारी बटालिन रात में ही मूवमेंट करती थी। ऐसे में जवानों को भोजन भी दूसरे दिन ही मिलता था। कई दिन बर्फबारी का भी जवानों ने डटकर सामना किया। हवलदार रावत ने कहा कि बटालिन को जब ऑपरेशन को अंजाम देना था, चलते-चलते दुश्मन तक पहुंचने में सुबह हो गई, बावजूद इसके बटालिन ने बहादुरी से दुश्मन को परास्त कर दिया, लेकिन हमें भी अपने कुछ साथियों को खोना पड़ा। हम सभी उन वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

कारगिल युद्घ में शहीद हुए थे चमोली जनपद के 11 जवान
गोपेश्वर। जिला पंचायत परिसर में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया सहित जिला स्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कारगिल अमर शहीदों के चित्रों पर मार्ल्यापण करते हुए श्रद्घा सुमन अर्पित किए। अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखते हुए सलामी दी गई। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बीएस रावत ,पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र लाल, सीडीओ हंसा दत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्निया, एसडीएम बुशरा अंसारी, कर्नल डीएस रावत, अधिवक्ता डीपी पुरोहित, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed