{"_id":"587cfd554f1c1b3603eff165","slug":"the-tone-of-the-revolt-the-bjp-emerged-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट को लेकर भाजपा में उभरे विद्रोह के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट को लेकर भाजपा में उभरे विद्रोह के स्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा से शैलारानी रावत को टिकट दिए जाने की चर्चाओं के बीच पार्टी में बगावत के सुर भी उभरने लगे हैं। जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इस संबंध में पत्र भेजा है, जिसमें बागी विधायक को टिकट देने पर पुन: विचार करने की मांग की है।
सोमवार को दिनभर भाजपा की ओर से रुद्रप्रयाग सीट पर भरत सिंह चौधरी और केदारनाथ सीट पर कांग्रेस की बागी शैलारानी को टिकट देने की चर्चा रही। इस दौरान जहां दोनों नेताओं के समर्थक खुशी मनाते रहे। वहीं, अन्य पार्टीजन देहरादून और दिल्ली मोबाइल से अपडेट लेते रहे। दूसरी तरफ केदारनाथ में भाजपाइयों ने चर्चाओं को लेकर अपना रोष भी जताया। ऊखीमठ के ज्येष्ठ प्रमुख प्रबल सिंह, विपिन सेमवाल, मंडल अध्यक्ष भगत सिंह कोटवाल, मदन सिंह चौहान, श्रीनंद जमलोकी, दिवारी तिवारी, घनश्याम पुरोहित ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पत्र भेजा है।
कहना है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई केदारनाथ की पूर्व विधायक पर आपदा राहत राशि वितरण में कई आरोप लगे हैं। ऐसे में पार्टी का यह निर्णय जनभावनाओं की अनदेखी प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक पर अन्य कई आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने केंद्रीय अध्यक्ष से पत्र का संज्ञान लेते हुए कहा कि अगर, इसके बाद भी शैलारानी को टिकट दिया गया तो, पार्टी को जहां केदारनाथ सीट पर हार का मुंह देखना पड़ेेगा, वहीं, विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी पदाधिकारी अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा देंगे।