फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The scheme was launched at district level Nirbhaya

जिला स्तर पर निर्भया योजना हुई शुरू

Wed, 09 Dec 2015 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो,रुद्रप्रयाग Updated Wed, 09 Dec 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
 इस योजना के तहत महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को रोकने के लिए कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ित की मदद के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। जिला स्तर पर योजना के तहत डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी महिला अपराध से जुड़े मामलों की सुनवाई के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन



महिलाओं के प्रति बलात्कार, यौन दुर्व्यवहार, कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ छेड़ख़ानी व और घरेलू हिंसा के प्रकरणों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्भया योजना शुरू की गई है। इस योजना में जिला स्तर पर भी प्रकोष्ठ गठित किया गया है। प्रकोष्ठ में वरिष्ठ महिला अधिवक्ता के साथ ही परामर्शदाता पीड़ित की मदद और उसकी काउंसलिंग करेगा।  
विज्ञापन


जिले में महिला अपराध की स्थिति
रुद्रप्रयाग में महिला अपराध के तहत वर्ष 2015 में दहेज हत्या के दो, मारपीट के दो, बलात्कार का एक, लापता के 15 और एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला दर्ज है। सभी लापता महिलाओं को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।  अन्य मामलों की पुलिस विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने और पीड़ित को त्वरित सहायता के लिए यह निर्भया योजना शुरू की गई है। - देवेश्वरी कुंवर, प्रभारी जिला परियोजना अधिकारी, महिला व बाल विकास विभाग रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed