फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The leaders regained the pavement, the team returned unscathed

फुटपाथ पर नेताओं का कब्जा, बैरंग लौटी टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
The leaders regained the pavement, the team returned unscathed
रुद्रपुर की इंदिरा कालोनी में कब्जे में ली गई बल्ली-फंटी को वाहन से उतारती टीम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नगर निगम के प्रस्तावित वेंडिंग जोन की भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम को दबाव के चलते बैरंग लौटना पड़ा। टीम को कब्जे में ली गई फंटी बल्लियों को वाहनों से वापस उतारना पड़ा। इस दौरान अतिक्रमणकारियों की टीम के साथ कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

शहर की इंदिरा कॉलोनी में लंबे समय से स्थानीय राजनीति के संरक्षण में सड़क किनारे नजूल भूमि पर बल्ली-फंटियों और ईंट बेचने का धंधा चल रहा है। सड़क किनारे अवैध रूप र्से इंटें बेची जा रही हैं। इंदिरा कॉलोनी गली नंबर एक में नगर निगम के प्रस्तावित वेंडिंग जोन पर कब्जा कर बल्ली-फंटी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा नगर निगम की टीम और पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। टीम के वहां पहुंचते ही कब्जा करने वाले सफेदपोश नेताओं समेत नजूल की भूमि पर कब्जा करने वाले अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनकी टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। लेकिन टीम के सदस्यों ने बगैर दबाव में आए बल्ली-फंटियों को वाहनों में भर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान नगर निगम के अधिकारी की ओर से टीम को कार्रवाई न करने के लिए फोन आया, जिस पर टीम ने बल्ली और फंटियों को वाहनों से उतारकर वहीं छोड़ दिया। इसके बाद टीम बैरंग लौट गई। अतिक्रमणकारियों को बुधवार को सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया है। इस बाबत प्रशिक्षु आईएएस मिश्रा के मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। टीम में कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी, ड्राफ्टमैन राम सिंह, एसएसआई वीसी जोशी शामिल थे।

रुद्रपुर की इंदिरा कालोनी में अधिकारियों से नोंकझोंक करते अतिक्रमणकारी।

रुद्रपुर की इंदिरा कालोनी में अधिकारियों से नोंकझोंक करते अतिक्रमणकारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed