फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The forest department team rescued the bear trapped in the wire

तार में फंसे भालू का वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Thu, 09 Dec 2021 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
The forest department team rescued the bear trapped in the wire
रुद्रप्रयाग के उथींड गांव में तार में फंसी एक वर्ष की मादा भालू का वन विभाग की टीम ने किया सकुशल रे - फोटो : RUDRAPRYAG
वन विभाग की टीम ने उथींड गांव के निकट तार पर फंसे मादा भालू का रेस्क्यू किया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया है। विभाग ने मामले में एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऊखीमठ विकासखंड के परकंडी और उर्थींड गांव के मध्य भालू तार में फंसा मिला। सूचना पर रेंजर ललित मोहन नेगी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। संसाधनों के माध्यम से भालू का सकुशल रेस्क्यू किया गया। इसके बाद इस वन्य जीव को रेंज कार्यालय में लाया गया। जहां पशु चिकित्सकों के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इधर, डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि भालू पूरी तरह से स्वस्थ है, जिसकी उम्र एक वर्ष के लगभग है। उपचार के बाद वन्य जीव को दूरस्थ वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। बताया कि मामले में एक अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएफओ ने बताया कि रेंज स्तर पर वन आरक्षियों के माध्यम से जंगल से लगे गांवों के आसपास वाले क्षेत्रों में लगाई गई तारें व अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कहा कि अगर, मामले में कोई भी व्यक्ति पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed