फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The beauty of Kedarnath Dham changed due to snowfall.

Rudraprayag News: बर्फबारी से बदली केदारनाथ धाम की रंगत

Fri, 30 Oct 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 30 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
The beauty of Kedarnath Dham changed due to snowfall.
बर्फ देख खुश हुए यात्री, प्रशासन ने मौसम के अनुरूप यात्रा की सलाह दी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। दो दिन से हो रही बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार तड़के तीन बजे से बर्फबारी शुरू हुई। खराब मौसम और बढ़ती ठंड के बीच बाबा भक्त केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे। बर्फ से ढकी चोटियों और धाम के नजारे को देखकर यात्री मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।
प्रशासन और पुलिस की टीमें यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। उन्होंने श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े पहनने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और मौसम के अनुरूप यात्रा करने की सलाह दी। इधर शुक्रवार सुबह से जनपद के निचले इलाकों में भी मौसम खराब बना रहा। जनपद मुख्यालय सहित गुप्तकाशी, फाटा, जखोली और ऊखीमठ में बादल छाए रहे। सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को 7,328 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 18,60,360 हो गई है।
विज्ञापन

--------
बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग पर बढ़ी फिसलन
केदारनाथ। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार तक लगातार बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिसलन की समस्या हो गई। घोड़े-खच्चरों की लीद और बारिश के पानी से रास्ता कीचड़युक्त और बेहद फिसलन भरा हो गया। बड़ी लिंचोली, छोटी लिंचोली और रामबाड़ा के आसपास यात्रा पड़ावों पर तीर्थयात्रियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिसलन के कारण कई यात्री गिरकर चोटिल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टिहरी निवासी विनोद थपलियाल, परमानंद मैठाणी और नवीन चंद्र नौटियाल ने बताया कि वे शुक्रवार को केदारनाथ से पैदल लौट रहे थे। इस दौरान पूरे मार्ग पर जगह-जगह फिसलन की समस्या बनी रही। घोड़े-खच्चरों की लीद और बारिश के पानी से रास्ते की स्थिति और खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मार्ग पर नियमित सफाई कराने, लीद और गंदगी हटाने तथा फिसलन वाले स्थानों पर शीघ्र सुधारात्मक इंतजाम करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed