{"_id":"5dc1c57b8ebc3e5b0d45793b","slug":"the-battle-of-taj-in-gadarpur-and-sitarganj-today-rudrapur-news-hld3629284135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर और सितारगंज में ताज की जंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर और सितारगंज में ताज की जंग आज
विज्ञापन
सितारगंज ब्लॉक प्रमुख पद के निर्दलीय प्रत्याशी मृदुल त्रिपाठी।
- फोटो : SITARGANJ
गदरपुर। ब्लॉक प्रमुख सहित तीन पदों के लिए बुधवार को निर्वाचित बीडीसी सदस्य मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शिक्षा मंत्री के विधानसभा में स्थित ब्लॉक प्रमुख की सीट पर सियासी नजरें टिकी हुई है। भाजपा के प्रत्याशियों को मैदान में उतरे संयुक्त मोर्चा के प्रत्याशियों से चुनौती मिल रही है। दिलचस्प मोड़ ले चुके चुनाव के परिणाम को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।
संयुक्त मोर्चे की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ममता रानी और भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूनम रानी अपनी-अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखीं। पूनम की जीत-हार सीधे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। चुनाव पर नजरें जमाए हुए राजनीतिज्ञ भी मौजूदा स्थिति को लेकर किसी ठोस परिणाम पर एक राय नहीं है।
कुछ दिन पूर्व तक भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी केे एकतरफा जीतने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन शिक्षा मंत्री से असंतुष्ट गुट ने कांग्रेस के सहयोग से संयुक्त मोर्चा तैयार कर ममता रानी को चुनाव मैदान में उतारकर भाजपा के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। इससे पार पाने में भाजपा मशक्कत करती दिख रही है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के अलावा भाजपा संगठन से जुड़े तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी भाजपा प्रत्याशी पूनम रानी की जीत के लिए मशक्कत कर रहे हैं। संयुक्त मोर्चे की ओर से भी अपनी प्रत्याशी ममता रानी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।
बुधवार की दोपहर तीन बजे बाद होने वाली मतगणना के परिणाम को जानने के लिए हर किसी की निगाह लगी हुई है। अब देखना यह है कि ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर भाजपा अपनी जीत का परचम लहराती हैं या फिर संयुक्त मोर्चा उसको पटकनी देता है।
ब्लॉक प्रमुख समेत तीन पदों पर मतदान आज
सितारगंज। ब्लॉक प्रमुख समेत तीन पदों पर आज बुधवार को मतदान होगा। इसको लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। निर्वाचन अधिकारी संजय छिम्वाल ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उपप्रमुख व कनिष्ठ उपप्रमुख पद पर मतदान में क्षेत्र के 40 बीडीसी सदस्य भाग लेंगे।
भाजपा से प्रमुख पद पर घोषित उम्मीदवार थारुतिसौर की बीडीसी सदस्य कमलजीत कौर और सिसौना से बीडीसी सदस्य बने प्रमुख पद के निर्दलीय प्रत्याशी मृदुल त्रिपाठी (मोनू) के बीच सीधी टक्कर है। ज्येष्ठ उपप्रमुख पद पर गुरप्रीत सिंह और दीपक मैदान में हैं। कनिष्ठ उपप्रमुख पद पर बलजीत कौर और लक्ष्मी मंडल के बीच चुनाव होगा।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 से शाम तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। बताया कि यदि मतदान जल्दी हो जाता है तो मतगणना का कार्य भी समय से पहले शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए पांच कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा पर्यवेक्षक, आरओ और नोडल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इधर, सीओ सुरजीत कुमार ने कोतवाल संजय सिंह गर्ब्याल के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोतवाल गर्ब्याल ने बताया कि मतदान के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा।

सितारगंज ब्लॉक प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी कमलजीत कौर।- फोटो : SITARGANJ