{"_id":"67ead43c56cea344aa0f4fb3","slug":"the-accused-who-was-absconding-for-one-year-was-caught-and-sent-to-jail-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-653979-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: एक साल से फरार आरोपी पकड़ा, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: एक साल से फरार आरोपी पकड़ा, जेल भेजा
Mon, 31 Mar 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि बीते वर्ष 9 जून 2024 को सोनी पत्नी किशन, निवासी डोईवाला, देहरादून ने संबंधित थाना में एक तहरीर दी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वह 18 मई 2024 को पति व बच्चों के साथ मयाली से घनसाली जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी, जिसमें उनके पति का पैर फ्रैक्चर हो गया था। जांच में आरोपी जसवीर सिंह(38) निवासी पंजाब का नाम सामने आया। 26 नवंबर 2024 को आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पत्नी मधु के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने के लिए वाहन को कबाड़ी को बेच दिया था। इस वर्ष न्यायालय ने आरोपी को फरार घोषित कर दिया था। बीते 27 मार्च को आरोपी जसवीर सिंह को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया गया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। संवाद