{"_id":"6394902c4c2e65121d36147c","slug":"tenants-upset-due-to-non-cleaning-of-fields-even-after-five-months-rudrapryag-news-drn430528226","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पांच माह बाद भी खेतों की सफाई नहीं होने से काश्तकार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पांच माह बाद भी खेतों की सफाई नहीं होने से काश्तकार परेशान
विज्ञापन
बच्छणस्यूं पट्टी के रामपुर गांव की खेती निर्माणाधीन दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग के मलबे से चौपट हो गई है। लोनिवि द्वारा सड़क कटिंग के मलबे को नारंगी गदेरे में डंप किया गया जो बारिश से खेतों में आ गया। ग्रामीणों ने विभाग और क्षेत्रीय विधायक के प्रति गांव की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की है।
प्रधान कैलाश चंद्र, रामकृष्ण रतूड़ी, वेद प्रकाश रतूड़ी, रमेश सिंह, जगमोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह आदि का कहना है कि लोनिवि ने निर्माणाधीन दैजीमांडा-पौड़ीखाल सड़क का मलबा रामपुर गांव के बीच से बह रहे नारंगी गदेरे में डंप किया गया है। विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी मलबे को अन्यत्र डंप नहीं किया गया जिसके चलते बीते छह जुलाई को बारिश से गदेरे के उफान से मलबा ग्रामीणों के खेतों में घुस गया था। तब से कई खेत मलबे से पटे हैं।
रुद्रप्रयाग विधायक और लोनिवि अधिकारियों को स्थिति का जायजा लेने के लिए कई बार कहा गया लेकिन पांच माह बाद भी कोई जनप्रतिनिधि व अधिकारी गांव नहीं पहुंचा है। इधर, सहायक अभियंता संजय सैनी ने बताया कि दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग के मलबे को चिह्नित डंपिंग जोन में डाला जा रहा है। गदेरे में मलबा न गिरे इसके लिए जाली लगाई गई है। साथ ही रामपुर गांव की पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए पाइप उपलब्ध करा दिए थे जबकि रास्ते की मरम्मत का कार्य चल रहा है।