फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Teerthpurohit will boycott BJP workers in the Yatra

यात्रा में भाजपाइयों का बहिष्कार करेंगे तीर्थपुरोहित

Sat, 18 Sep 2021 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Teerthpurohit will boycott BJP workers in the Yatra
देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन 32वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने धाम में आने वाले भाजपाइयों के बहिष्कार का निर्णय लेते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

केदार सभा के महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने अनशन स्थल पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष से देवस्थानम बोर्ड के विरोध में धाम में प्रदर्शन हो रहा है। जब तक सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले आश्वासन पर उन्होंने जिला मुख्यालय में प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थगित किया है लेकिन मांग जब तक पूरी नहीं होती, धाम में क्रमिक धरना जारी रहेगा। इधर, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि केदारघाटी में भाजपा से तीर्थपुरोहित पहले ही अपने पदों व सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके हैं। अब, जो भी भाजपाई यात्रा में धाम पहुंचेगा, उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। केदारनाथ में धरना देने वालों में रमाकांत शर्मा, शशि अवस्थी, अंकुर शुक्ला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed