फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Teerthapurohit's strike continues in Kedarnath temple complex

केदारनाथ मंदिर परिसर में तीर्थपुरोहितों का धरना जारी

Sun, 02 Aug 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Teerthapurohit's strike continues in Kedarnath temple complex
मास्टर प्लान के तहत हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों और देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का केदारनाथ धाम में धरना-प्रदर्शन जारी है। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मास्टर प्लान के नाम पर सरकार उनकी संपत्तियों को ध्वस्त करने में जुटी है। साथ ही देवस्थानम बोर्ड का गठन कर उनके हकहकूकों को हाशिए पर समेटा गया है, जो उन्हें मंजूर नहीं है। संतोष त्रिवेदी ने कहा कि वे 12 जून से देवस्थानम बोर्ड के विरोध में एक धोती में धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी सक्षम अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली है। धरना देने वालों में रमाकांत शर्मा, हिमांशु, अंकुर, रमेश चंद्र पोस्ती, आशुतोष, रोशन तिवारी, नर्वदेश्वर, तेज कुमार, कमल त्रिवेदी, अजय प्रसाद, अनिल शुक्ला, कमल तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed