फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Teerth priest protest against Devasthanam Board

केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में आंदोलनरत तीर्थपुरोहित

Sat, 04 Sep 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Teerth priest protest against Devasthanam Board
देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन 20वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली।
विज्ञापन

केदार सभा के महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती की अध्यक्षता में अनशन स्थल पर आंदोलनकारी तीर्थपुरोहितों ने सभा आयोजित की। राज्य सरकार ने चारधाम के तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारियों के हितों की उपेक्षा करते हुए अनदेखी की है। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर नारेबाजी के साथ तीर्थपुरोहितों ने अनशन स्थल से संगम होते हुए हेलीपैड तक रैली भी निकाली।
विज्ञापन

इधर, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व आचार्य संतोष त्रिवेदी ने कहा कि 15 सितंबर से आंदोलन को तेज करते हुए गुप्तकाशी से लेकर गौरीकुंड तक चरणबद्ध प्रदर्शन के साथ महारैली आयोजित की जाएगी। जरूरी हुआ तो गांवों से लेकर कस्बों, तहसील और जिला मुख्यालय में क्रमिक और आमरण अनशन भी किया जाएगा। इस मौके पर सौरभ शुक्ला, साकेत बगवाड़ी, नवीन शुक्ला, मनोज तिवारी, प्रियांशु तिवारी, शशि अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed