फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Team of Holi revelers arrived from Paithani and created a stir

Rudraprayag News: पैठाणी से पहुंची होल्यारों की टीम, मचाई धूम

Thu, 13 Mar 2025 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 13 Mar 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
Team of Holi revelers arrived from Paithani and created a stir
अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत की ओर से पहली बार होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने लोगों नगरवासियों से सद्भाव से होली खेलने की अपील की। कार्यक्रम में पौड़ी जिले के पैठाणी से पहुंची होल्यारों की टीम ने एक से बढ़कर एक होली गीत गाए। शिक्षक गंगाराम सकलानी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सभासद विक्की आनंद, उमा कैंतुरा, ईओ निकिता भट्ट, ग्राम प्रधान संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष विजयपाल सिंह राणा, विक्रम नेगी, विनोद चंद्र आदि मौजूद थे। उधर केदारघाटी के गुप्तकाशी, ऊखीमठ, फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड में भी होल्यारों ने घर-घर जाकर होली खेली और लोगों पर रंग लगाया। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में धनपुर पट्टी के ग्राम पंचायत पीड़ा से पहुंची होल्यारों की टीम ने बाजार में ढोल-दमाऊं के साथ नृत्य किया। , जखोली, मयाली, बसुकेदार में भी होल्यारों की धूम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed