फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Teachers union branch formed

Rudraprayag News: शिक्षक संघ शाखा का हुआ गठन

Fri, 27 Sep 2024 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 27 Sep 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
Teachers union branch formed
गुप्तकाशी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की गुप्तकाशी शाखा कार्यकारिणी की त्रैवार्षिक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी व नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन


गुप्तकाशी में आयोजित गोष्ठी में निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सुबोध सेमवाल की देखरेख में नई कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव पर्यवेक्षक त्रिलोक सिंह रावत व दिनेश भट्ट ने सभी नामांकन पत्रों की जांच की। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए। जिसमें विजयराम गोस्वामी को शाखा अध्यक्ष, शिव प्रसाद पुजारी मंत्री व रमेश चंद्र शाह को कोषाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा 18 अन्य पदाधिकारियों को भी विजयी घोषित किया गया। इससे पूर्व हुई गोष्ठी के पहले सत्र में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राकेश शुक्ला, कुंवर सिंह नेगी, भगवती प्रसाद सेमवाल, लक्ष्मीनारायण शुक्ला समेत 100 शिक्षक/शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed