फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tallanagpur Festival named after school children

स्कूली बच्चों के नाम पर रहा तल्लानागपुर महोत्सव

Fri, 29 Oct 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Tallanagpur Festival named after school children
पांच दिवसीय तल्लानागपुर औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव का दूसरा दिन स्कूली बच्चों व स्थानीय कलाकारों के नाम रहा। मौके पर मेलार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया। साथ ही महोत्सव में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जीआईसी चोपता के प्रधानाचार्य परमवीर सिंह कुंवर ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान मनवर सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए तल्लानागपुर को एक मंच पर आना होगा। महोत्सव के संयोजक व जिपं सदस्य सुनीता बर्त्वाल ने कहा कि क्षेत्र में पग-पग पर पर्यटन व तीर्थाटन की अपार संभावनाएं हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने की। मेले के दूसरे दिन राप्रावि व जीआईसी चोपता समेत वीडी मेमोरियल, चिल्ड्रन एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर चोपता, प्रावि तडाग, सरस्वती विद्या मंदिर सतेराखाल, राप्रावि दुर्गाधार, जूनियर हाईस्कूल उर्खोली, दुर्गा पब्लिक स्कूल दुर्गाधार के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर गोकुल टम्टा, महेंद्र नेगी, दीप राणा, बृजमोहन नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष संपन्न नेगी, रणवीर फर्स्वाण, भरत जगवाण, यशवंत सिंह रौथाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed