फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Take strict action against drug smugglers: SP

नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें : एसपी

Sat, 20 Jun 2026 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 20 Jun 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Take strict action against drug smugglers: SP
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लंबित विवेचनाओं, कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर समीक्षा की गई। एसपी ने महिला सुरक्षा व गुमशुदा महिलाओं, बालिकाओं की बरामदगी पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन और अवैध शराब की तस्करी पर भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। बैठक में डिजिटल पुलिसिंग की प्रगति पर भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और जन शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर, निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी, गुमान सिंह, मनोज नेगी, राकेश कुमार, नीलाभ खाली, निरीक्षक एलआईयू संतोष भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed