{"_id":"6787bdc8104ab5e1a00a56ef","slug":"take-action-against-those-who-drive-under-the-influence-of-alcohol-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1032-110600-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर करें कार्रवाई
Wed, 15 Jan 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयगा। सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एनआईसी कक्ष में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक करने को कहा। उन्होंने सहायक परिवहन अधिकारी एवं पुलिस विभाग को सख्त हिदायत देते हुए ओवर लोडिंग एवं तेज रफ्तार के कारण कोई दुर्घटना न हो इस पर कड़ी निगरानी रखने व वाहनों के फिटनेस नियमित रूप से जांचने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन सड़कों पर अभी तक मलबा पड़ा है उसे हर हाल में अगले माह के प्रथम सप्ताह तक हटा दें, क्षतिग्रस्त पुश्तों का तत्काल निर्माण करवाएं। बैठक में एडीएम श्याम सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, ईई लोनिवि रुद्रप्रयाग इंद्रजीत बोस, ऊखीमठ मनोज भट्ट, पीएमजीएसवाई पवन सिंह और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विजय आर्य मौजूद रहे। संवाद