फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   supply of essential commodities at a standstill

सड़कें बंद, जरूरी वस्तुओं की सप्लाई ठप

Sun, 31 Jul 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Sun, 31 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कई दिनों से रात को हो रही तेज बारिश से जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है। गांवों को जोड़ने वाली 25 सड़कें बंद होने से 50 से अधिक गांवों का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।

बारिश से हो रहे भू-धंसाव व भूस्खलन से बंद सड़कों से ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। गांवों में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। सबसे बुरी स्थिति धनपुर पट्टी के गांवों की है। रैंतोली-जसोली और तूना-बौंठा मार्ग बंद होने से यहां के गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। धनपुर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट का कहना है कि सड़क बंद होने से गर्भवती महिलाओं व बीमार को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


उधर, जखोली ब्लाक के सिलगढ़, बड़मा सहित बसुकेदार क्षेत्र को जोड़ने वाला विजयनगर-तैला और सूर्यप्रयाग-मुसढुंग मार्ग कई दिन से बंद है। यहां ग्रामीणों को 5 से 7 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी कालीचरण रावत ने बताया कि सड़कों पर जगह-जगह बरसाती गदेरों का मलबा भरा हुआ है। भूस्खलन व भू-धंसाव से सड़कें कई स्थानों पर पैदल चलने लायक नहीं रह गई हैं। मयाली-गुप्तकाशी, सूर्यप्रयाग-मुसढुंग, जखनोली-कुरछोला, खांकरा-छांतीखाल, कमोल्ड़ी-बरसूड़ी सहित 25 सड़कें बंद हैं। इनमें लोनिवि की 9, पीएमजीएसवाई की  11, लोनिवि (वर्ल्ड बैंक) की 4 और एडीबी की एक सड़क शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम से बंद सड़कों को खोलने में दिक्कतें हो रही हैं। बंद सड़कों पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी है। सड़कों को स्थायी खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे जिलाधिकारी के माध्याम से विभागीय सचिव व शासन को भेज दिया जाएगा। - इंद्रजीत बोस, नोडल अधिकारी लोनिवि रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed