फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Suppliers arrested with intoxication 150 injections.

नशे के 150 इंजेक्शन के साथ सप्लायर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Suppliers arrested with intoxication 150 injections.
रुद्रपुर। नशा कारोबारियों की धरपकड़ में जुटी एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने नशे के 150 इंजेक्शनों के साथ एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया सप्लायर प्रीत विहार के एक मेडिकल स्टोर में काम करता है और मेडिकल स्टोर से ही नशे के इंजेक्शनों की सप्लाई भी करता था। मामले में मेडिकल स्टोर स्वामी और उसका भाई फरार चल रहे हैं। फिलहाल टीम मेडिकल स्टोर को सीज कर दोनों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स को प्रीत विहार स्थित एक मेडिकल स्टोर से नशे के इंजेक्शनों की रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एडीटीएफ प्रभारी एसआई राजेश पांडे ने एसपी सिटी देवेंद्र पींचा और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में नशे के एक सप्लायर को चिह्नित कर उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन

रविवार शाम मुखबिर से एडीटीएफ प्रभारी को सोनिया होटल के पास नशे के इंजेक्शनों के साथ सप्लायर के होने की सूचना मिली। सूचना पर एडीटीएफ प्रभारी पांडे ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आशुतोष विद्या मंदिर वाली गली खेड़ा रुद्रपुर निवासी सोनू गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नशे के 150 इंजेक्शन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सोनू ने बताया कि वह एक वर्ष से खेड़ा निवासी किशन गंगवार के प्रीत विहार स्थित हिमालय मेडिकल स्टोर में बतौर कर्मचारी काम करता है। किशन गंगवार और उसके भाई सूरज गंगवार के कहने पर ही नशे के इंजेक्शनों की सप्लाई करता था। एक इंजेक्शन पर उसे 100 रुपये कमीशन मिलता था। सोनू ने यह भी बताया कि हिमालय मेडिकल स्टोर में अभी भी काफी संख्या में नशे के इंजेक्शनों का स्टॉक रखा हुआ है।
एटीडीएफ ने जांच के लिए मेडिकल स्टोर को भी सीज किया है। साथ ही अभियुक्त सोनू ने रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में नशे की सप्लाई करने वाले नूर अहमद, आबिद, कलवा, चूंचूं और मुन्ना के नामों का भी खुलासा किया गया है। सोनू को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल दिया गया है। साथ ही किशन, सूरज और अन्य की भी तलाश की जा रही है। टीम में एडीटीएफ के कांस्टेबल बृजेंद्र शर्मा, राजकुमार, अनिल वर्मा और मोहित वर्मा भी शामिल रहे।
दवा व्यवसायियों ने नशा नहीं बेचने की शपथ ली
जसपुर। काशीपुर रोड स्थित संधू होटल में सोमवार को जसपुर और आसपास के क्षेत्र के सभी दवा व्यवसायियों ने सभा की। सभी ने एक स्वर में नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने और नशा मुक्त जसपुर बनाने का संकल्प लिया। सभा का संचालन महामंत्री अवलोक जैन ने किया। बीते वर्षों का आय-व्यय का ब्योरा देने के बाद नव गठित कार्यकारिणी का परिचय कराया गया।
समस्त लेन-देन की जिम्मेदारी नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष मोहित अरोरा को सौंपी गई। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसमें प्रमुखता से लाइसेंस का समय से रिन्यूअल कराने एवं सभी केमिस्टों को फूड लाइसेंस बनवाने पर जोर दिया गया। सभा में मुन्ना चौहान, अनीस अहमद, राजीव सिंघल, श्रेय अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, विजय चौहान, मोहम्मद सलाम, विपिन कुमार, असलम, महेंद्र सिंह आदि थे। ब्यूरो
14 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने 14 ग्राम स्मैक समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गंगे बाबा रोड पर एक महिला स्मैक लेकर जा रही है। इस पर सीओ मनोज ठाकुर, कटोराताल चौकी इंचार्ज दिनेश बल्लभ ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर महिला की तलाशी ली। उसके कब्जे से 14.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने महिला शम्मो को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो

50 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा
जसपुर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोनू निवासी तीरथ नगर को भोगपुर डैम पतरामपुर तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed