{"_id":"64df56e3ced21873230508d4","slug":"sub-district-hospital-will-be-built-in-village-panchayat-drain-rudrapryag-news-c-52-sdrn1031-1893-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: ग्राम पंचायत नाला में बनेगा उप जिला चिकित्सालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: ग्राम पंचायत नाला में बनेगा उप जिला चिकित्सालय
Fri, 18 Aug 2023 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 18 Aug 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
लोगों को मिलेगी बेहतर प्राथमिक व आपात चिकित्सा, जल्द होगा भूमि का संयुक्त सर्वेक्षण
संवाद न्यूज एजेंसीगुप्तकाशी। अब ग्राम पंचायत नाला में उप जिला चिकित्सालय के लिए भूमि चिह्नित की गई है। विभागीय स्तर पर भूमि का प्रारंभिक सर्वे हो चुका है। जल्द प्रशासन और वन विभाग के साथ संयुक्त सर्वेक्षण कर पहले चरण के कार्यों की डीपीआर तैयार की जाएगी। अस्पताल के बनने से केदारघाटी के लोगों को रुद्रप्रयाग, श्रीनगर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
गुप्तकाशी में संचालित एलोपैथिक चिकित्सालय में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण उप जिला चिकित्सालय के लिए अन्यत्र भूमि चयन की कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर लोनिवि विश्राम गृह के समीप खाली भूमि को चिह्नित किया गया लेकिन यह जमीन भू-गर्भीय सर्वेक्षण में स्थायी निर्माण के लिए सही नहीं पाई गई है।
क्षेत्र भू-धंसाव जोन में है। इसलिए, अब स्वास्थ्य विभाग ने नाला गांव के समीप उप जिला चिकित्सालय के लिए भूमि चिह्नित की है। जल्द ही भूमि का संयुक्त सर्वेक्षण कर पहले चरण के कार्यों के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी। उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक चिकित्सा के साथ ही आपातकालीन चिकित्सा के सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. हरीश चंद्र सिंह मार्तोलिया ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय के निर्माण को लेकर नाला गांव के समीप भूमि चिह्नित की गई है।