फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Students analyze things with small experiments: Das

छोटे-छोटे प्रयोगों से चीजों का विश्लेषण करें छात्र : दास

Mon, 18 Oct 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Students analyze things with small experiments: Das
मेरा अपना विज्ञान, मेरा सपना विज्ञान, कार्यक्रम के तहत वेबीनार में केमेस्ट्री विद फन, फन विद केमेस्ट्री पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के छात्र-छात्राएं, शिक्षकों के साथ विज्ञान में रुचि रखने वाले लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

एससीईआरटी के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग के सहयोग से आयोजित वेबीनार में विज्ञान के प्रति छात्र-छात्राओं में रुचि बढ़ाने के लिए चर्चा की गई। वेबीनार के जरिए मैकेनिकल इंजीनियर अभिषेक दास ने रसायन विज्ञान के छोटे-छोटे प्रयोगों का प्रदर्शन करते हुए बच्चों को रसायन विज्ञान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने प्राथमिक, जूनियर व माध्यमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं को घर व आसपास के परिवेश की घटनाओं को विज्ञान से जोड़कर उनका विश्लेषण करने के बारे में बताया। उन्होंने खाने का नमक, सोडा, चायपत्ती, नींबू, प्याज, सिरका, चूना, हल्दी समेत अन्य वस्तुओं को प्रयोग से जोड़कर उनमें होने वाली रसायनिक विधियों के बारे में भी जानकारी दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला संयोजक दीपक रावत ने किया। इस मौके पर बीईओ सुरेंद्र सिंह नेगी, कमलेश जोशी, डॉ. विनोद यादव समेत हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक व विज्ञान से जुड़े लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed