फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Student commits suicide

पिता की बेईज्जती से आहत होकर बीएससी के छात्र ने की आत्महत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Student commits suicide
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के कमरे में पुलिस को एक सुसाइट नोट मिला है। छात्र की मौत की वजह को उसके सामने पिता की बेईज्जती किया जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी शुभम विश्वास (20) पुत्र रवि विश्वास रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। मृतक के दोस्त भीम विश्वास के अनुसार यूपी निवासी एक युवक शुभम के घर में किराए के कमरे पर रहता था। लेकिन कुछ समय पहले वह कमरा खाली कर चला गया था। आरोप है कि बीते शुक्रवार की शाम किराएदार की पत्नी घर से बिना बताए लापता हो गई थी। देर शाम वह मिल गई।
विज्ञापन

इस बात को लेकर पूर्व किराएदार उनके घर आया और पत्नी को छुपाने की बात कहकर पिता से मारपीट कर दी। मारपीट के बाद वह धमकी देते हुए चला गया। देर शाम खाना खाने के बाद शुभम घर के दूसरी मंजिल पर सोने चला गया और पिता नीचे सोए थे। शनिवार सुबह शुभम कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा तो वह पंखे से लटका था। कमरे में एक सुसाइट नोट पड़ा था, जिसमें लिखा था कि उसके पिता ने क्षेत्र में बहुत नाम कमाया था, लेकिन किराएदार ने गलत आरोप लगाकर उनसे मारपीट की, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका। इसलिए वह अब नहीं जीना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विद्या दत्त जोशी ने बताया कि मृतक के कमरे में मिले सुसाइट नोट की जांच की जा रही है। पूर्व किराएदार को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। इधर, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया है। मृतक शुभम की मां का भी कुछ साल पहले निधन हो गया था। घर में वह इकलौता था। उनकी मौत से पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed