फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   steps to reform the system have increased for increasing student

व्यवस्था सुधार के लिए बढ़ाए कदम तो बढ़ गए छात्र

Fri, 15 Jan 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 15 Jan 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
पिछले तीन सत्रों से जिले में प्राथमिक स्तर पर छात्र संख्या लगातार घट रही है।
विज्ञापन


ऐसे में जखोली ब्लाक के राजकीय प्राथमिक स्कूल तलवाड़ा (पालाकुराली) में छात्र संख्या पांच गुना बढ़ना सुखद झोंके की तरह है।

यह सब यहां तैनात प्रधानाध्यापक अवतार सिंह नेगी के निजी प्रयासों से संभव हुआ।


जखोली ब्लाक के ग्राम पंचायत पालाकुराली का प्राथमिक स्कूल दो वर्ष पहले बंद होने की स्थिति में था।

इस बीच अगस्त 2013 में यहां प्रधानाध्यापक अवतार सिंह राजपूत की तैनाती हुई। उन्होंने पहले दिन से व्यवस्था सुधारने की कोशिशें शुरू की।

सबसे पहले निर्माणाधीन स्कूल भवन का वर्ष 2014 में निर्माण पूरा करवाया। इसके लिए उन्होंने स्वयं 80 हजार रुपये खर्च किए।

छात्र संख्या बढ़ाने के लिए गांव-गांव भ्रमण कर घर-घर में अभिभावकों से मिले।

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी का कहना है कि राजपूत ने विद्यालय को संवारने के जो प्रयास किए, उसके परिणाम स्वरूप स्कूल में छात्र संख्या 38 हो गई है।


 ग्राम प्रधान रजनी नेगी का कहना है कि शिक्षक राजपूत ने स्वयं के प्रयास से विद्यालय में बच्चों के लिए कई संसाधन जुटाए हैं।

बच्चों को सर्दियों के लिए दो-दो स्वेटर और बैठने के लिए चटाई भी उपलब्ध कराई। विद्यालय में रंग-रोगन सहित सौंदर्यीकरण का कार्य उनकी निजी देन है।


इनका कहना है -
गोर्ती संकुल के बेसिक स्कूल तलवाड़ा (पाराकुराली ) में तैनात शिक्षक एएस राजपून ने जिस अथक मेहनत और अपने स्वयं के खर्च से विद्यालय को संवारने का काम किया, वह सबके लिए सीख है। आज विद्यालय अपने बेहतर पठन-पाठन के साथ सौंदर्य के लिए मिसाल है।
विज्ञापन

- डा. सुरेंद्र सिंह नेगी, उप शिक्षाधिकारी जखोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed