फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Statues of deities will be carved on the RCC wall in Kedarnath

केदारनाथ में आरसीसी दीवार पर उकेरी जाएंगी देवताओं की मूर्तियां

Mon, 18 Nov 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Statues of deities will be carved on the RCC wall in Kedarnath
केदारनाथ मंदिर और केदारपुरी की सुरक्षा के लिए बनाई गई त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवारों में तीसरी आरसीसी दीवार तीर्थाटन से जोड़ा जाएगा। लगभग पांच सौ मीटर लंबी इस दीवार पर देवी-देवताओं की भव्य मूर्तियों को उकेरा जाएगा, जो धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का मुख्य आकर्षण बनेंगी। शासन, प्रशासन द्वारा जल्द कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृति एवं संग्रहालय सचिव राघवेंद्र सिंह ने बीते रविवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के पीछे आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल का पुनर्निर्माण को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि यह निर्माण काफी महत्वपूर्ण है, लिहाजा इसमें धर्म, संस्कृति और सभ्यता का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्होंने केदारनाथ मंदिर और केदारपुरी की सुरक्षा के लिए बनाई गई त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवार (गेबिन वॉल, रॉकनेट वॉल और आरसीसी वॉल) का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि मंदिर से लगभग ढाई सौ मीटर पीछे बनी आरसीसी दीवार पर देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेर कर इसे भव्य रूप दिया जा सकता है। मुख्य सचिव ने डीडीएमए को मंदाकिनी नदी किनारे और केदारपुरी की शेष भूमि के टोपोग्राफिक सर्वेक्षण के निर्देश भी दिए। इस दौरान पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर व डीएम मंगेश घिल्डियाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed