फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Statue of martyr Umesh installed at GIC Parakandi

जीआईसी परकंडी में शहीद उमेश नौटियाल की मूर्ति स्थापित

Fri, 07 Jan 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Statue of martyr Umesh installed at GIC Parakandi
केदारनाथ विस के जीआईसी परंकडी में शहीद उमेश नौटियाल की मूर्ति की गई स्थापित। - फोटो : RUDRAPRYAG
अगस्त्यमुनि। केदारनाथ विधानसभा के विधायक मनोज रावत ने अभिनव पहल शुरू की है। विधायक निधि से गांवों में आजादी के बाद से अभी तक शहीद हुए 30 वीर सैनिकों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसी के तहत राजकीय इंटर कॉलेज परकंडी में सेवा मेडल से सम्मानित शहीद उमेश नौटियाल की मूर्ति स्थापित की गई गई है। विधायक रावत ने कहा कि नई पीढ़ी को वीर सैनिकों के बारे में जानकारी प्राप्त हो और वे देशभक्ति की प्रेरणा लें, इसी के तहत यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीआईसी परकंडी में आयोजित कार्यक्रम में शहीद की माता पार्वती देवी व परिजनों के हाथों विधायक मनोज रावत ने शहीद की मूर्ति का अनावरण किया। उमेश नौटियाल वर्ष 1999 में आपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हो गए थे। मूर्ति अनावरण के मौके पर क्षेत्र के पूर्व सैनिक ग्रामीण व स्कूली बच्चे मौजूद थे। सेवानिवृत्त सूबेदार मनवर सिंह नेगी ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी लोगों को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है। इस मौके पर उप प्रधान वंदना देवी, डा. कैलाश पुष्पवाण, शहीद के भाई दिनेश नौटियाल, सुबोध नौटियाल, योगेश नौटियाल व बहन गीता, प्रधानाचार्य जेपी तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed