{"_id":"5d73fcf48ebc3e93af0f4005","slug":"son-refuses-to-play-pubg-then-son-beat-up-father-with-maternal-uncle-rudrapur-news-hld3558478153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पबजी खेलने से मना किया तो बेटे ने मामा संग मिलकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पबजी खेलने से मना किया तो बेटे ने मामा संग मिलकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर के एक कपड़ा कारोबारी ने जब अपने बेटे से मोबाइल पर पबजी खेलने से मना किया तो बेटे ने अपने मामा के साथ मिलकर पिता से मारपीट कर दी। बेटे और साले के चंगुल से भागकर कारोबारी कोतवाली पहुंचा और पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार सुबह कोतवाली में एक घबराया व्यक्ति पहुंचा। उसने कोतवाल केसी भट्ट से बेटे और साले से जान बचाने की गुहार लगाई। उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह शहर में कपड़े का कारोबार करता है। कुछ समय पूर्व से उसका बेटा लगातार पबजी खेलने में लगा रहता है।
इस कारण वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहा। बीते रोज जब उसने बेटे से पबजी खेलने से मना किया तो बेटा नहीं माना। इस पर उसने बेटे का मोबाइल छीन लिया। मामले को लेकर कारोबारी की पत्नी से भी बहस हो गई। आरोप है कि मोबाइल छीनने से गुस्साए बेटे ने शनिवार सुबह मामा के साथ मिलकर उसकी पिटाई लगा दी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
इसी बीच किसी तरह कारोबारी ने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि वह आनन-फानन में कोतवाली पहुंचा। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है, जिसके चलते दो दिन पूर्व भी कुछ विवाद हुआ था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।