फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Snowfall on the peaks of Kedarnath and Yamunotri Dham

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की चोटियों पर हुई बर्फबारी

Thu, 02 Sep 2021 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Snowfall on the peaks of Kedarnath and Yamunotri Dham
यमुनोत्री धाम के आस-पास की चोटियों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी। - फोटो : UTTER KASHI
केदारनाथ में बृहस्पतिवार दोपहर तक रुक-रुक बारिश होती रही। इस दौरान ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। उधर, यमुनोत्री धाम के आसपास की पहाड़ियों में सीजन का पहला हिमपात हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केदारनाथ धाम में तड़के से ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक जारी रही। इस दौरान धाम के ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, ऊखीमठ, गुप्तकाशी में भी दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। उधर, यमुनोत्री धाम के आसपास कालिंदी पर्वत, सप्त ऋषिकुंड, गरुणगंगा आदि चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम के पुजारी आशुतोष उनियाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से यमुनोत्री धाम में रुक रुककर बारिश हो रही है, जिसके चलते यहां तापमान में काफी गिरावट आ गई है। धाम के आसपास पहाड़ियों पर बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार सुबह तक बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed