फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Snowfall in Uttarakhand 51 villages still covered in Rudraprayag, life affected

रुद्रप्रयाग में 51 गांव अब भी बर्फ से ढके, जनजीवन प्रभावित

Fri, 10 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand 51 villages still covered in Rudraprayag, life affected
मौसम सुहावना होने पर शुक्रवार को बर्फ से लकदक त्रियुगीनारायण बाजार का नजारा। - फोटो : RUDRAPRYAG
जनपद में 51 गांव अब भी बर्फ से ढके हैं। यहां ढाई से चार फीट तक बर्फ मौजूद हैं। ऊर्जा निगम व जलसंस्थान द्वारा अधिकांश गांवों में बिजली व पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई है, लेकिन, अत्यधिक बर्फ के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे समेत तीन मार्ग भी बंद हैं। पैदल संपर्क मार्ग बंद होने से आवाजाही मुश्किल बनी है।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद दूसरे दिन भी मौसम सुहावना रहा। इस दौरान चटक धूप खिली रही, जिससे गांवों में बर्फ तेजी से पिघली, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी बर्फ मौजूद है। तहसील मुख्यालयों से मिली रिपोर्ट के अनुसार जनपद रुद्रप्रयाग में अब भी 51 गांव बर्फ से प्रभावित हैं, जिसमें अगस्त्यमुनि विकासखंड के घिमतोली, स्वांरी,, ग्वास, आगर, खडपतिया, पलगाड़, कांडा, मोहनखाल, चंद्रनगर, बाडव, भणज, मचकंडी, मल्ली कांदी, पठालीधार, भुनका, थापला व धांधड शामिल है। जबकि ऊखीमठ विकासखंड में रांसी, गौंडार, राउलेंक, परकंडी, कुणजेठी, ताला, मस्तूरा, किमाणा, चौमासी समेत 34 गांव बर्फ से ढके हुए हैं। बीते पांच दिन से यहां जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित है। लोगों को अपने मवेशियों के लिए चारापत्ती जुटाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही रोजमर्रा के सामान व अन्य जरूरतों के लिए बाजारों तक पहुंचने में कई फीट बर्फ के बीच चलना पड़ रहा है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत अन्य घाटी इलाकों में दिनभर चटक धूप से ठंड का असर कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहा। उधर, केदारनाथ में अब भी 15 फीट बर्फ मौजूद है। यहां दिन में पारा दस डिग्री से अधिक रहा। दूसरी तरफ जनपद में बर्फबारी के चलते कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे के अलावा सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण, चिरबटिया-दुगड्डा, पालाकुराली मोटर मार्ग अब भी बंद हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed