फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Snowfall in Badrinath-Kedarnath and Hemkund Sahib

बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

Thu, 19 Dec 2019 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Badrinath-Kedarnath and Hemkund Sahib
बर्फ से लकदक केदारनाथ मंदिर परिसर। - फोटो : RUDRAPRYAG
बृहस्पतिवार को केदारनाथ, तुंगनाथ, मद्महेश्वर समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जहां दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुईं, वहीं निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। इससे शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उधर, दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में दोपहर 12 बजे के बाद से हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो शाम तक जारी रही। यहां पहले से छह फीट से अधिक बर्फ मौजूद है। वुड स्टोन के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि मौसम के खराब होने से तापमान में काफी गिरावट आई है। दिनभर यहां पारा माइनस में रहा। अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 12 डिग्री दर्ज किया गया। यहां बीते 13 अक्तूबर से सभी निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उधर, चमोली जिले में कुछ दिन चटख धूप खिलने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने फिर करवट ली। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नीती व माणा घाटियों के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। समूचा जिला शीतलहर की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed