फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Smack Kills Women

नशे की लत ने ढाई साल की परी के सिर से छीना मां का साया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Smack Kills Women
रुद्रपुर के रंपुरा चौकी में मासूम को नानी के सुपुर्द करते पुलिसकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नशे की लत ने ढाई साल की मासूम परी के सिर से मां का साया छीन लिया। नशे की आदी हो जाने पर महिला को पहले पति ने तलाक दिया तो उसने दूसरी शादी कर ली थी। नशे के चलते दूसरे पति ने भी महिला को अपनी जिंदगी से दूर कर बेघर कर दिया। बेटी को लेकर महिला एक किराए के मकान में रह रही थी। उसकी मौत की वजह भी नशे का अत्यधिक सेवन माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसपी कैंप कार्यालय के बाहर भूतबंगला निवासी नेहा खान का शव संदिग्ध हालात में मिला था। शव के पास उसकी ढाई साल की बेटी भी पुलिस को मिली थी। पुलिस शव को मोर्चरी में रखने के बाद बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। मृतका की मां ममता खान निवासी भूतबंगला ने बताया कुछ साल पहले नेहा ने एक युवक ने मनपसंद शादी की थी। इसी बीच वह स्मैक का नशा करने लगी। इस पर पति ने उसे घर से निकाला और तलाक दे दिया था। इसके बाद नेहा ने रम्पुरा निवासी एक युवक से दूसरा विवाह कर लिया। इस दौरान उसकी एक बेटी हुई थी। बेटी होने के बाद भी नेहा ने स्मैक का नशा करना नहीं छोड़ा। दूसरे पति ने भी नशे के चलते उसे अपने घर से निकाल दिया। रक्षाबंधन के बाद 15 दिन नेहा उसके साथ रही थी। इसके बाद वह रम्पुरा में एक किराए के मकान में रहने लगी थी। बृहस्पतिवार को भी वह बेटी को लेकर निकली थी। एसएसपी कैंप कार्यालय के बाहर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई थी। एसआई मंजू पंवार ने बताया कि संभवत: नशे के चलते ही महिला की मौत हुई। मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed