फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Six passengers were returned from Sonprayag and three from Yamunotri

सोनप्रयाग से छह व यमुनोत्री से तीन यात्री लौटाए

Mon, 16 May 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Six passengers were returned from Sonprayag and three from Yamunotri
केदारनाथ हेलीपैड पर दर्शन कर वापस लौटने वाले यात्री हेलीकॉप्टर की इंतजारी करते हुए। - फोटो : RUDRAPRYAG
सोनप्रयाग में स्वास्थ्य परीक्षण में अनफिट छह यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग ने लौटा दिया, जबकि 58 यात्री अपने जोखिम पर धाम के लिए रवाना हुए हैं। विभाग ने 50 वर्ष से अधिक उम्र के 1050 यात्रियों की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उधर, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा पर आ रहे 54 यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा के लिए अनफिट बताया। हालांकि इनमें से मात्र तीन तीर्थयात्री ही नहीं गए।
विज्ञापन

सोमवार को सोनप्रयाग में तीन चिकित्सकों के नेतृत्व में पैरा मेडिकल टीम ने केदारनाथ यात्रा पर आए यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 50 वर्ष से अधिक उम्र के 1050 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 986 यात्रा के लिए पूर्णरूप से फिट पाए गए। जबकि 64 लोग अनफिट मिले, जिनका रक्तचाप, शूगर और ऑक्सीजन लेवल पैदल यात्रा के लिए मानकों के तहत नहीं पाया गया। चिकित्सकों के परामर्श पर 6 यात्री सोनप्रयाग से अपने घरों के लिए लौट गए। जबकि 58 ने अपने जोखिम पर यात्रा पर जाने का आग्रह किया। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि तीन दिनों में 2672 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें 164 यात्री अनफिट पाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर 3832 यात्रियों की स्क्रीनिंग व 410 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 50 यात्री अनफिट पाए गए। हालांकि इनमें से मात्र तीन ही तीर्थयात्री धाम नहीं गए। वहीं गंगोत्री धाम मार्ग पर 3374 यात्रियों की स्क्रीनिंग व 252 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें चार यात्री अनफिट मिले। सीएमओ डा. केएस चौहान ने बताया कि अनफिट यात्रियों को मार्ग से ही लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed