फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sitapur, Sonprayag and Gaurikund towns will have GIS mapping

सीतापुर, सोनप्रयाग और गौरीकुंड कस्बे की होगी जीआईएस मैपिंग

Fri, 12 Feb 2021 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Sitapur, Sonprayag and Gaurikund towns will have GIS mapping
केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सीतापुर, सोनप्रयाग और गौरीकुंड की जीआईएस मैपिंग के आदेश दिए हैं। साथ ही राप्रावि गौरीकुंड के जीर्णशीर्ण भवन को घोड़ा-पड़ाव के रूप में उपयोग करने को कहा। उन्होंने राजस्व विभाग को भवन की खाता-खतौनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में सीतापुर, सोनप्रयाग व गौरीकुंड कस्बे की अहम भूमिका है। इसलिए इन कस्बों की जीआईएस मैपिंग की जाएगी, जिससे इनके बारे में समुचित जानकारी मिल सके। उन्होंने यात्रा तैयारियों के तहत सीतापुर, सोनप्रयाग व गौरीकुंड में होने वाले निर्माण कार्यों की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट व्हट्सएप पर देने को कहा। साथ ही बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी यात्रा में यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर उपलब्ध हों, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed