फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sirohbagad's deteriorating hill could not be treated for four decades

चार दशक से सिरोहबगड़ की दरकती पहाड़ी का नहीं हो पाया ट्रीटमेंट

Fri, 01 Jul 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Sirohbagad's deteriorating hill could not be treated for four decades
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ भूस्खलन जोन का चार दशक बीत जाने के बाद भी स्थायी ट्रीटमेंट तो दूर, इसके लिए कार्ययोजना तक नहीं बन पाई है। बारिश से भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया है, जिसके चलते बीते 40 घंटे से राजमार्ग पर यातायात ठप है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ में पहाड़ी से लगभग 80 मीटर चौड़ाई और लगभग 200 मीटर ऊंचाई से निरंतर मिट्टी व पत्थर गिरते रहते हैं। बीआरओ द्वारा अक्सर बरसाती सीजन में कोलतार के खाली ड्रमों की दीवार बनाई जाती थी, लेकिन यह कारगर नहीं रही। ऑलवेदर रोड परियोजना में सिरोहबगड़ भूस्खलन जोन से हमेशा से निजात पाने के लिए अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ से ढाई किमी बाईपास की योजना बनाई गई, लेकिन यह बाईपास भी कछुआ गति से बन रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात को हुई तेज बारिश के बाद से सिरोहबगड़ में भूस्खलन जारी है, जिससे बदरीनाथ हाईवे ठप पड़ा है। वाहनों का संचालन खांकरा-छांतीखाल-डुंगरीपंथ और खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल-खिर्सू मोटर मार्ग से किया जा रहा है। इन मोटर मार्गों पर भी कई जगह पर भूस्खलन व भूधंसाव जोन खतरे का सबब बने हुए हैं। एनएच के ईई निर्भय सिंह ने बताया कि भूस्खलन जोन में मलबे की सफाई के साथ ही दो तरफा सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही पपडासू बाईपास से खांकरा तक राजमार्ग को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed