फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shopkeepers remoed the encroachment

दूधिया मंदिर के पास दुकानदारों ने स्वयं तोड़ा अतिक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers remoed the encroachment
दूधिया मंदिर के पास निरीक्षण करते एडीएम उत्तम चौहान व विधायक राजकुमार ठुकराल। - फोटो : RUDRAPUR
किच्छा मार्ग पर दूधिया बाबा मंदिर के पास अतिक्रमण की जद में आ रही दुकानों को दुकानदारों ने स्वयं तोड़ा। दुकानदारों को एक मार्च तक अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई। अतिक्रमण हटने के बाद मंदिर की चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

एनएच-74 से सटे दूधियानगर मंदिर की पास की दुकानें अतिक्रमण की जद में हैं। बुधवार को विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, एडीएम उत्तम सिंह चौहान व एनएचएआई के अधिकारियों ने मंदिर परिसर में हाइवे की जद में आ रही जमीन की नापजोख की। टीम ने हाइवे की जद में आ रही दुकानों को तोड़ने के लिए दुकानदारों को निर्देश दिए। इसके बाद दुकानदारों ने अतिक्रमण स्वयं तोड़ना शुरू किया।
विज्ञापन

एडीएम चौहान ने कहा कि एनएचएआई की टीम के साथ दूधिया बाबा मंदिर परिसर की नापजोख की गई। दूधिया बाबा मंदिर के अतिक्रमण को पहले तोड़ा जा चुका था। मंदिर के आसपास पूरा अतिक्रमण ध्वस्त होने के बाद मंदिर की चहारदीवारी का निर्माण शुरू किया जाएगा। दुकानदारों को एक मार्च तक अतिक्रमण हटाने को कहा गया। विधायक ने कहा कि मंदिर की चहारदीवारी निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। वहां एनएचएआई के उप प्रबंधक अक्षत विश्नोई आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति हो रहा निर्माण कार्य रुकवाया
बाजपुर। तहसीलदार जोगा सिंह ने बताया कि गांव मुंडिया पिस्तौर के मनी मुंडिया रोड पर नजाकत निवासी मोहल्ला केशवनगर अपने 1500 वर्ग फुट भूखंड पर बिना नक्शा पास कराए मदरसे का निर्माण कार्य करा रहा है। तहसीलदार और प्राधिकरण जेई अजय मलिक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही अग्रिम आदेशों तक कार्य नहीं करने की चेतावनी दी। तहसीलदार ने रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। बता दें कि शिकायत मिलने पर बुुधवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

फड़ व्यापारियों को किया शिफ्ट
रुद्रपुर। एनएच-74 काशीपुर रोड के चौड़ीकरण के चलते हटाए गए फड़ वालों को प्रशासन की ओर से बीएचईएल के पास शिफ्ट किया गया है।
बाला जी सेना ने बुधवार को काशीपुर रोड स्थित कैंप कार्यालय में बैठक करके विधायक राजकुमार ठुकराल, उपनगर आयुक्त रिंकू बिष्ट और एसएलओ का आभार व्यक्त किया। बाला जी सेना के अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने कहा कि विधायक ठुकराल ने तीन फरवरी को डीएम से वार्ता की थी। बैठक में ओम प्रकाश, अतुल शर्मा, चुन्नी लाल शर्मा, अजय अग्रवाल, जसपाल सिंह, संतोष कुमार, लेखराज सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed