फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   shivani says, my mother will come soon.

मासूम शिवानी बोली, मेरी मां जल्द आएगी

Wed, 29 Jun 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 29 Jun 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
shivani says, my mother will come soon.
अगस्त्मयुनि ब्लाक के केड़ा मल्ला गांव निवासी गीता देवी व मृतक रमेश लाल के बच्चे। - फोटो : Amar Ujala
मेरे पिता ने कभी भी मुझे या मेरी बहनों पर हाथ नहीं उठाया। कभी-कभी डांटते जरूर थे। मां के साथ आठ दिन से लगातार गाली-गलौज और मारपीट हो रही थी। कारण क्या था मुझे नहीं पता.. । ये शब्द अगस्त्यमुनि ब्लाक के केड़ा मल्ला गांव निवासी मृतक रमेश लाल व गीता देवी के बड़े बेटे अजय के हैं। उन्हें अपनी दो बहनों मनीषा और शिवानी के साथ जहां पिता को खोने का गम है, वहीं मां के जेल जाने से भी गमजदा हैं। 
विज्ञापन


छह वर्षीय शिवानी को यह नहीं पता कि जेल क्या होती है। वह कहती है मेरी मां जल्द आएगी। तीनों बच्चे अपने घर के आंगन में माता-पिता के बगैर गुमशुम हैं। घर के अंदर और बाहर सन्नाटा छाया है।  एक माह पहले ननिहाल से लौटे अजय का कहना है कि उसका मामा अहमदाबाद में नौकरी करता है। हालांकि कुछ समय से वह घर पर ही है। इस 14 वर्षीय बच्चे का कहना है कि उसे नहीं पता उसके माता-पिता के बीच क्यों लड़ाई होती थी।
विज्ञापन


पिछले पांच वर्ष से उसका और उसकी दो बहनों का जीवन घर में होती गाली-गलौज और मारपीट के बीच गुजरा है। मनीषा का कहना है कि पिता पुचकारते भी थे तो डांटते भी थे, लेकिन कभी भी उन्होंने पीटा नहीं। हां, रविवार को भाई के स्कूल के कागज फाड़ दिए थे, जिस पर मां गुस्सा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की वजह शायद आर्थिकी तंगी रही हो या फिर अन्य कारण। ये मृतक और उसकी पत्नी को ही मालूम होगा, लेकिन इस हादसे के बाद तीन मासूम जिदंगियां बिखर सी गई हैं। दो दिन से वे दादा के साथ रह रहे हैं और अपने चचेरे संगे संबंधियों के यहां खना खा रहे हैं। 

मृतक रमेश का पिता बाला लाल मानसिक रूप से कमजोर हैंद्घ वह बोल नहीं पाते हैं। उधर, बच्चों के ननिहाल भुनका (पोखरी) में भी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। नाना का देहांत हो चुका है। नानी, एक मौसी और एक मामा हैं। मृतक के चचेरे भाई जयवीर लाल का कहना है कि जितना हो सकेगा बच्चों की परवरिश करेंगे।


मायके-ससुराल से नहीं आया कोई
रुद्रप्रयाग। आरोपी गीता देवी 14 दिन की न्याययिक हिरासत में पुरसाड़ी जेल में है। अब तक उससे मिलने मायके व ससुराल से कोई नहीं पहुंचा है। इधर, थानाध्यक्ष डीएस रावत का कहना है कि रिमांड के दौरान उसके परिजन जमानत की अर्जी दे सकते हैं। लेकिन अब तक इस संबंध में कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed