फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shersi's villagers stand on the movement

आंदोलन पर डटे रहे शेरसी के ग्रामीण

Sun, 10 Oct 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Shersi's villagers stand on the movement
ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर घटिया निर्माण कार्य की जांच की मांग को लेकर शेरसी में ग्रामीणों का आंदोलन 104वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने की बात कही है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले ग्रामीण जून से आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना में कार्यदायी संस्था की ओर से मानकों के इतर कार्य किया गया है। हाईवे पर कहीं चौड़ाई 5 मीटर तो कहीं 12 मीटर तक रखी गई है। ग्राम व वन पंचायतों की परिसंपत्तियों को क्षति पहुंचाई गई है। भले ही कार्यदायी संस्था द्वारा कई क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत कर दी गई है लेकिन जब तक प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल का कहना है कि शासन, प्रशासन व एनएच के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। इस मौके पर सुुमित अग्रवाल, जयपाल, पितांबर दत्त, प्रेमलाल अग्रवाल, विक्रम सिंह, वीरेंद्र सिंह, कुंवर लाल, हरीश मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed