फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shersi and Maikhanda villagers demonstrated

शेरसी और मैखंडा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Aug 2021 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Shersi and Maikhanda villagers demonstrated
ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर घटिया निर्माण कार्य की जांच की मांग को लेकर शेरसी व मैखंडा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं होती, वे आंदोलनरत रहेंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा फाटा मंडल के बैनर तले शेरसी व मैखंडा के ग्रामीणों का एनएच व शासन-प्रशासन के खिलाफ 58वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। मौके पर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ऑलवेदर रोड परियोजना में मानकों को धत्ता बताते हुए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर काम किया गया है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर ग्राम व वन पंचायत की परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। इस संबंध में आला अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस अवसर पर सुमित अग्रवाल, विक्रम लाल, प्रताप, बीरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह पंवार, कुलवीर सिंह, प्रेम लाल अग्रवाल, पुर्सू लाल, संजय प्रसाद, रघुवीर, जसपाल, कुंवर लाल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed