{"_id":"5707a5134f1c1b2058c810ca","slug":"sharp-movement-against-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के खिलाफ हो रहा आंदोलन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ के खिलाफ हो रहा आंदोलन तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 08 Apr 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के खंड विकास अधिकारी की ओर से एक महिला ग्राम पंचायत अधिकारी के उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने बीडीओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर अब 11 अप्रैल से सभी जिलों में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के दफ्तर में तालाबंदी का निर्णय लिया है।
जखोली। एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का उत्पीड़न करने वाले द्वाराहाट के बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन का धरना जारी रहा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष रणजीत सिंह, गणेश डिमरी, पंकज सिंह, अनूप, रुचि डिमरी, पूजा नवानी, महावीर लाल व अनिल सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में भी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का आंदोलन जारी रहा।
पौड़ी। यहां ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि 11 से 16 अप्रैल तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान संगठन के जिला महामंत्री शिवराज सिंह चौहान, भुवन चंद्र थपलियाल, संदीप नेगी, तरुण डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। आंदोलन के चौथे दिन धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोपी बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शासन से उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जयवीर चौहान, प्रमोद रमोला, रणवीर रावत, नरेश जगूड़ी, नीमा बडोनी और सरोजनी आदि मौजूद रहे।
कर्णप्रयाग। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक में कहा गया कि अधिकांश ब्लाकों में बीडीओ उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। ऐसे में पंचायती राज को गांवों में संचालन करने में दिक्कतें आ रही हैं। धरने पर बैठने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार वशिष्ठ, महामंत्री मदन मोहन नगवाल, यूपी देवली, जीबी जोशी, देवेंद्र रावत, कविता राणा, गीता और अर्चना चौधरी आदि शामिल थे।