{"_id":"67cc833a977b8fdd130bb3ef","slug":"seven-day-college-camp-concluded-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-636723-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: महाविद्यालय का सात दिवसीय शिविर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: महाविद्यालय का सात दिवसीय शिविर संपन्न
Sat, 08 Mar 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हो गया है। इस मौके पर स्वयं सेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बर्सू में आयोजित शिविर के आखिरी दिन एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डा. नंदलाल ने स्वयं सेवियों से शिविर में मिले अनुभवों का आमजीवन में भी उपयोग करने को कहा। साथ ही अन्य को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. नवीन महाजन, डा. अंविता सिंह, डा. गोपी प्रसाद, योगेंद्र राणा, देवेंद्र सिंह, जगमोहन लाल ने भी विचार व्यक्त किए। साथ ही स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं ने भी शिविर के अनुभवों को साझा किया।