फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Settlement of 37 in 59 complaints

शिकायतें निस्तारित होने पर शिकायतकर्ता को करें अवगत: डीएम

Mon, 06 Jan 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Settlement of 37 in 59 complaints
रुद्रप्रयाग। पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में 59 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें 37 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अधिकारियों को शेष शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करते हुए शिकायतकर्ता को भी अगवत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भटवाड़ी-डूंगर गांव के जसपाल सिंह पंवार ने आवासीय मकान निर्माण के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई, जबकि कांदी-बाड़व के पूर्व प्रधान मुरली लाल ने जीर्णशीर्ण राप्रावि भवन के पुनर्निर्माण की मांग की। क्यार्की के ग्रामीणों ने भुनाल गांव-क्यार्की पेयजल योजना पर पेयजल सप्लाई नहीं होने की शिकायत की। जनता दरबार में बष्टा गांव निवासी कातगी देवी ने कहा कि गरीबी के कारण उसके पास अपना आवासीय मकान नहीं है। डीएम ने तहसीलदार और बीडीओ को मौके का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। रतूड़ा के ग्राम प्रधान ने ऑल वेदर रोड में आवासीय भवन के कटान के बाद भी पूरा मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। ग्राम पंचायत सतेरा के ग्रामीणों ने सिल्ली तोक में जर्जर विद्युत लाइन से आए दिन बिजली बाधित होने की शिकायत की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने दर्ज शिकायतों पर मौजूद विभागीय अधिकारियों से जवाब मांगे। जनता दरबार में एसडीएम बृजेश तिवारी, एनएस नगन्याल, तहसीलदार जयवीर राम बधाणी, सहायक परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा व जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed