{"_id":"69299f945f4b0270b10a97ee","slug":"send-children-to-school-under-the-protection-of-adults-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-115875-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बच्चों को बड़ों की सुरक्षा में भेजें स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बच्चों को बड़ों की सुरक्षा में भेजें स्कूल
Fri, 28 Nov 2025 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में गुलदार, भालू व अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने वन विभाग, बीडीओ और संबंधित विभागों के साथ बैठक की। कहा गया कि बच्चों को बड़ों के साथ ही सुरक्षा में स्कूल भेजें।
बैठक में डीएफओ रजत सुमन ने वन्यजीव गतिविधियों, संवेदनशील क्षेत्रों व जोखिम वाले स्थानों की प्रस्तुति देते हुए मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, वन विभाग की नियमित गश्त सुनिश्चित करने, भालू के हमलों की रोकथाम के लिए प्रभावी कूड़ा निस्तारण व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में कंपोस्ट पिट निर्माण, कूड़ा मिट्टी में दबाने जैसे उपाय अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को अकेले जंगल न भेजने, बच्चों के साथ स्कूल आते-जाते समय एक वयस्क को अनिवार्य रूप से भेजने, शिक्षा विभाग की ओर से वन्यजीव सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा। साथ ही क्षेत्र के अनुसार आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की खरीद के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद