फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Send a memorandum to the CM, told the problems of the village

सीएम को ज्ञापन भेज बताईं गांव की समस्याएं

Tue, 03 Aug 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Send a memorandum to the CM, told the problems of the village
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कू गांव की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने एक माह में मांगों पर कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन व आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीएम को भेजे ज्ञापन में ग्राम प्रधान नेगी ने बताया कि प्रधान विजयपाल नेगी ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि मक्कूमठ में वर्षभर तीर्थाटन व पर्यटन की गतिविधियां बनी रहती हैं लेकिन सुविधाओं का अभाव है। गांव के लिए आज तक एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक नसीब नहीं हो पाया है। इस कारण बुखार की दवा के लिए भी ग्रामीणों को दैड़ा या ऊखीमठ की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने जीआईसी मक्कूमठ को सड़क से जोड़ने, गांव के लिए ऊखीमठ से बस सेवा शुरू करने, जीआईसी के भवन का निर्माण करने, तृतीय केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल आगमन पर तुंगेश्वर महोत्सव का आयोजन कराने समेत अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed