फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Semwal's fast for road construction continues for the second day

मार्ग निर्माण के लिए सेमवाल का अनशन दूसरे दिन भी जारी

Thu, 02 Sep 2021 09:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Semwal's fast for road construction continues for the second day
बधाणी-छेनागाड़ मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर बांगर में ग्रामीणों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी र - फोटो : RUDRAPRYAG
जखोली विकासखंड के बांगर व पूर्वी बांगर क्षेत्र को को जोड़ने के लिए बधाणी-छेनागाड़ मोटर मार्ग की मांग को लेकर चिरंजीव प्रसाद सेमवाल का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

बांगर विकास समिति के संरक्षक व ग्राम प्रधान एसएस मेंगवाल की अध्यक्षता में बीते एक सितंबर को ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर केवा गदेर के पणसिल नामी तोक में आंदोलन शुरू किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप रौथाण, ग्राम प्रधान इंद्र लाल, शूरवीर सिंह मेंगवाल, संजय सेमवाल, बीरल सिंह, शशि देवी का कहना है कि बधाणी से छेनागाड़ तक मार्ग निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही है। लोनिवि द्वारा पूर्व में सर्वेक्षण भी किया गया, लेकिन आज तक निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस मौके पर भगवान सिंह, संजय सेमवाल, केस मेंगवाल, राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह, भूपेंद्र उनियाल, मुकुंद लाल, गैणू लाल, तुलसी राम, सुरेंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed