{"_id":"6a6762e12ac2689e4a07b063","slug":"selection-process-for-girls-begins-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119897-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बालिकाओं की चयन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बालिकाओं की चयन प्रक्रिया शुरू
Mon, 27 Jul 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो-- -- -- -- -- -
अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत सोमवार को क्रीड़ा परिसर चयन प्रक्रिया हुई। इसमें ब्लॉक की 13 न्याय पंचायतों और नगर पंचायत अगस्त्यमुनि, नगर पंचायत तिलवाड़ा के विद्यालयों के आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं शामिल हुई। चयन प्रक्रिया में 30 मीटर फ्लाइंग दौड़, 600 मीटर दौड़, एक किलोग्राम बॉल थ्रो व जंप के परीक्षण कराए गए। इन परीक्षणों के आधार पर बालिकाओं का चयन होगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण देना है। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक मनवर सिंह नेगी, दीपक रावत, अजीत सिंह, जिला क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी सहित खेल विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।