{"_id":"578b86784f1c1b6137c4b63b","slug":"security-on-high-alert-in-the-wake-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा को देखते हुए हाईअलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा को देखते हुए हाईअलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 17 Jul 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
पुराना देवल में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर बह रहा बरसाती गदेरा। पानी के तेज बहाव से सड़क हुई क्षतिग्रस्त।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हो गया है। तीन दिनों में जिले में 143.68 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को सुबह से ही रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से प्रशासन और पुलिस की टीम ने मंदाकिनी व अलकनंदा नदी किनारे बसे बेलणी, तिलवाड़ा, सिल्ली, विजयनगर सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस की ओर से लगातार लोगों को लाउडस्पीकर से सतर्क किया।
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे जलस्तर से संगम व अन्य धार्मिक स्थलों के निकट नदी किनारे जाने को भी मना किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी राजस्व पुलिस और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से गाड़-गदेरों के किनारे बसे कस्बों व गांवों के लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
इधर 24 घंटे में रुद्रप्रयाग में अलकनंदा का जलस्तर 623.800 मीटर और मंदाकिनी का 622.840 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं इस दौरान जिले में औसतन 58 मिमी से अधिक बारिश हुई है। इधर, जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को सर्तक रहने को कहा है। वे स्वयं ही स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन