{"_id":"6a367b9cbe1db894830a4ee8","slug":"security-forces-conducted-a-cleanliness-drive-in-kedarnath-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119244-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ में सुरक्षा बलों ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ में सुरक्षा बलों ने चलाया स्वच्छता अभियान
Sat, 20 Jun 2026 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में शनिवार को सुरक्षा बलों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट ने किया। मंदिर परिसर, नंदी चौक, वीआईपी मार्ग व श्रद्धालुओं की कतार वाले मार्गों पर सफाई की गई। इस दौरान प्लास्टिक की बोतलें, रैपर और अन्य कचरा एकत्र किया गया। कचरे को नगर पंचायत केदारनाथ के माध्यम से हिलांस फाउंडेशन को सौंपा गया। अभियान में पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी, आईआरबी, पर्यावरण मित्रों और स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया। सुरक्षा बलों ने श्रद्धालुओं और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि धाम की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संवाद